कोरोना ब्रेकिंग: जनपद में कोरोना संक्रमित 50 मरीजों की पहचान और 131 स्वस्थ हुए, देखें पूरी खबर

Listen to this article

कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद आज कोराना के 50 मामले दर्ज किये गये है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्रतार भी कम होने लगी है,यही वजह है कि जनपद में एक्टिव केस के मामले भी 353 पर आ गये। शनिवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 50 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 50655 हो गयी है। शनिवार को जनपद में 00 कोरोना मरीज की मौत. हो गई। इसके सापेक्ष131 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। करीब दो महीने बाद शनिवार को जनपद में 50 कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। वही 131 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार अभी भी काफी धीमी है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सनीवार को 50 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50655 हो गयी है। अभी करीब 4974 से अधिक लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शनिवार को कोविड केयर केन्द्रों से 11 तथा होम आइसोलेशन से 120 कुल 131 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 314 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। जनपद मे गत दिवस एक्टिव केस 320 से 353 हो गये है। शनिवार को 4565 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 4974 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.के.झा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन 10 ही है।