कोरोना ब्रेकिंग: जनपद में कोरोना संक्रमण के 07 नए मरीजों की पहचान, आज एक भी मौत नहीं

Listen to this article

जनपद में कई दिनों बाद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे है। पिछले कुछ दिनों से काफी कम संक्रमितों का आंकड़ा हो गया है। शुक्रवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के कुल 07 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 50723 हो गयी है। शुक्रवार को जनपद में एक भी कोरोना मरीज की मौत नही हुई। इसके सापेक्ष 33 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। करीब दो महीने बाद शुक्रवार को जनपद में 07 कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। वही 33 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार अभी भी काफी धीमी है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को 07 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50723 हो गयी है। अभी करीब चार हजार लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को कोविड केयर केन्द्रों से 01 तथा होम आइसोलेशन से 32 कुल 33 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 224 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। जनपद मे एक्टिव केस 273 से घटकर 249 हो गये है। शुक्रवार को 5742 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 3850 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.के.झा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या घटकर 02 हो गई है। शुक्रवार तक तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 287192 लोगों को तथा 18 से 44 वर्ष आयु के 175036 लोगों का टीकाकरण किया गया।