कोरोना ब्रेकिंग: आज जनपद में 12 संक्रमितो की पहचान, एक्टिव केस 77 हुए, कोई मौत नहीं

Listen to this article

पद में कोरोना संक्रमण के 12   नये मरीजों की पहचान  की गयी। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्रतार भी बहुत कम होने लगी है,यही वजह है कि जनपद में एक्टिव केस के मामले नीचे आ गये। शुक्रवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 12  नये मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 50 887 हो गयी है। शुक्रवार को जनपद में एक भी कोरोना मरीज की मौत नही हुई। इसके सापेक्ष 07   कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद मे एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार जनपद में कोरोना मरीजों की पहचान की संख्या में कमी आई है। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार अभी भी काफी धीमी है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को 12 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50887 हो गयी है। अभी करीब 2900  लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को कोविड केयर केन्द्रों से 02 तथा 05 होम आइसोलेशन से कुल 07 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 11 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। जनपद मे एक्टिव केस 50887 हो गये है। शुक्रवार को 4533 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब2900 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.के.झा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या 00 हो गई है।