दो गुटों में हुई मामूली कहासुनी विवाद में चाकू मारा गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर

Listen to this article

सिडकुल की कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के दो गुटो के बीच हुये विवाद के दौरान एक कर्मचारी के पेट में चाकू लग गया। उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य युवक बहादराबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में रानीपुर पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बीती शनिवार रात जब कर्मचारियों का एक गुट चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास दूसरे कर्मचारी गुट का इंतजार कर रहा था। दोनों आमने सामने आ गए और दोनो गुटो में विवाद हो गया। बताया जाता है कि कर्मचारी गोविंद निवासी अलीपुर बहादराबाद और विकास निवासी पीतपुर लक्सर विवाद में घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट में किसी ने विकास के पेट में चाकू मार दिया। विकास को ऋषिकेश रेफर किया गया। जबकि गोविंद को बहादराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मारपीट की शुरुआत तीन दिन पहले कंपनी में हुई थी, जब योगेश उर्फ योगी निवासी बिजौली मंगलौर और गोविंद के बीच विवाद हो गया था। विवाद में दोनों कर्मचारियों के साथ कई अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। आरोप है कि विकास के साथ मारपीट करने वालों में गोविंद के साथ रोहित, तजेंद्र, मनीष, जाती, टिंकू, रितिक, विकास, जुनेद और सतीश निवासीगण पीतपुरा लक्सर शामिल थे। पुलिस को दोनों गुटो की ओर से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार पुलिस जांच सीसीटीवी कैमरे में युवक विवाद के बाद जाते हुए दिख रहे है। फुटेज की मदद से आरोपियों को मुकदमे में नामजद किया जाएगा।