ऑपरेशन मर्यादा के तहत 9 लोगों का चालान, गंदगी करने पर 23 पर लगाया जुर्माना, देखें कहां का मामला?

Listen to this article

कोतवाली की पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर अभियान चलाकर हुड़दंग कर रहे नौ यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों का पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। इसके साथ ही गंगा घाटों पर गंदगी करने पर 23 श्रद्धालुओं पर जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश के बाद हरिद्वार में चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा जारी है। शहर कोतवाल राजेश शाह के अनुसार आरोपियों ने अपने नाम छोटा पुत्र इंदर निवासी सहारनपुर यूपी, दीपक पुत्र सुखबीर निवासी हिसार हरियाणा, दिनेश पुत्र सुखवीर निवासी बडेसर, भिवानी हरियाणा, सुरेश पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम खंडा थाना मुहाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा, अजय पुत्र राजेंद्र निवासी सोनीपत हरियाणा, संदीप पुत्र दलबीर, रवि पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम डाबला थाना सदर यमुनानगर हरियाणा, राजीव पुत्र अंगूर चंद और दीपक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी यमुनानगर हरियाणा बताया है। चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि हुड़दंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। वहीं, गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने वाले 23 आरोपितों के चालान कर जुर्माना वसूला गया है।