कोरोना ब्रेकिंग:आज जनपद को 03 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान और 11 अवमुक्त (स्वस्थ) हुए, कोई मृत्यु का समाचार नहीं

Listen to this article

शुक्रवार को  संक्रमण के मामले फिर बहुत कम और स्थित मात्रा मे मिले है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्रतार कम होने लगी है,यही वजह है कि जनपद में एक्टिव केस के 49 मामले आ गये। लेकिन शुक्रवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 03 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 50973 हो गयी है।  आज जनपद में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। इसके सापेक्ष मे 11कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। जनपद में 03 कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। वही 11  मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार अभी भी काफी धीमी है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज शुक्रवार को 03 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50973 हो गयी है। अभी 3534 लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। आज कोविड केयर केन्द्रों से 00 तथा होम आइसोलेशन से 11 कुल 11  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 35 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। जनपद मे  एक्टिव केस 49 हो गये है। आज शुक्रवार  को 3825 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 3524  व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.के.झा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की  संख्या 00 हो गई है।