कोविड-19 के कारण माहौल खराब हुआ था, धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है- फग्गन सिंह

Listen to this article


केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित हैं। कोविड-19 के कारण माहौल खराब हुआ था। धीरे-धीरे सब सामान्य हो रहा है। रोजगार के अवसर भी मिलने लगेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को बहादराबाद स्थित अत्मलपुर बोंगला में मंडल कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। कोरोना कॉल में जन सामान्य को राशन मुहैया कराने, किसानों सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक सहायता देने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही विकास कार्य लगातार जारी है। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सेवा ही संगठन पार्ट 2 में विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ता अपनी सेवा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान सुशील चैहान, विकास तिवारी, राकेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष चन्दन चैहान, हितेश चैहान महामंत्री, मंडल अध्यक्ष अनुसूचितजाति राजबीर सिंह कलानिया, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे।