“भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार आगमन पर जोरदार स्वागत”

Listen to this article

**भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड के दौरे पर जगह-जगह नड्डा का जोरदार स्वागत **

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के 2 दिन के दौरे पर पहुंचे उनका हवाई अड्डे जौलीग्रांट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत हुआ भारी बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और गर्मजोशी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया हरिद्वार के एक होटल में जेपी नड्डा 2 दिन तक भाजपा के प्रदेश नेताओं मुख्यमंत्री उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और भाजपा के विभिन्न विंग के पदाधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ बैठक करेंगे साधु संतों से आशीर्वाद लेंगे पूर्व सैनिकों से मिलेंगे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नड्डा का यह दौरा है वह भाजपा की प्रदेश सरकार और प्रदेश संगठन की नब्ज टटोलेंगे और जनता की राय जानने के लिए वे साधु संतों और पूर्व सैनिकों से मिलेंगे