सीवर पंपिंग स्टेशन मे कार्यरत कर्मचारी का शव फंदे में लटका मिला, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

Listen to this article

भीमगोड़ा स्थित सीवर पंपिंग स्टेशन में कर्मचारियों का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर दे रखी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शामली के गांव हथछोया निवासी शाश्वत शर्मा (30) पुत्र उदय शर्मा जसवंत घाट भीमगोड़ा स्थित गंगा सीवर पंपिंग स्टेशन पर संविदा पर कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। जब किसी ने देखा कि शाश्वत शर्मा फांसी के फंदे से लटके हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पंपिंग स्टेशन में छानबीन की गई। लेकिन किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। उधर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों हरिद्वार पहुंचे है। जिसके बाद पुलिस को मालूम हुआ कि युवक शादीशुदा था। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। हरकी पैड़ी चैकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।