मातृशक्ति सम्मान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन

Listen to this article

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मातृशक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर कैम्प कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस सम्बन्ध में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व श्रमिक नेता अशोक टंडन ने स्व.इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते देश के विकास तथा एकता अखण्डता बनाए रखने में योगदान ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा ने जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि तीन बार देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान पर हमला कर बांग्लादेश को आजाद कराया। इसके विरोध में अमेरिका द्वारा अपना सातवां बेड़ा भारत के खिलाफ उतारने के बावजूद वे पीछे नहीं हटी। मेयर अनिता शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि इंदिरा गांधी ने जनहित में प्राइवेट बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर गांव-गांव में मिनी बैंकों की स्थापना की। लेकिन आज वर्तमान सरकार द्वारा सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते बैंकिंग सिस्टम से जनता का विश्वास उठ गया है। प्रदेश महासचिव सतीश कुमार ,श्रमिक नेता मुरली मनोहर व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया। सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित की,परंतु आज महिलाओं पर जुल्म, अत्याचार हो रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी व चै.बलजीत सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम लागू कर देश को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह व ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कुंभ में हुए कोविड जांच महाघोटाले पर लीपा पोती हो रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) राजीव चैधरी,पार्षद उदयवीर चैहान, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद शाहबुद्दीन, पार्षद मेहरबान खान,पार्षद रियाज मन्नू, बीएस तेजियान,सपना सिंह, सईदा कुरैशी, नीलम शर्मा, आशा यादव,प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, नावेज अंसारी,देवाशीष भट्टाचार्य, आकाश बिरला,विशाल राठौर, गोविंद बिष्ट,अजयदास महाराज, मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, हरद्वारी लाल,सतेंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया,उत्क्रृष वालिया,जेपी सिंह,सत्यपाल शास्त्री, रणवीर सिंह,वसीम सलमानी,नीटू शर्मा, उज्जवल वालिया, विनोद कश्यप, हरिशंकर प्रसाद, नूर आलम, वेदपाल तेजियान, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत -अंजू मिश्रा

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वे हमेशा आदर्श बनकर नारी शक्ति का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी। उन्होंने महिलाओं खासकर युवतियों से इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंजू मिश्रा शुक्रवार को ललतारो पुल स्थित शिवालिक रेस्टोरेंट में महिला महानगर महिला कांग्रेस की ओर से इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। इस समारोह में कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय इंदिरा गांधी सम्मान देते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चैहान ने कहा कि इंदिरा गांधी की विचारधारा और कार्यप्रणाली का अनुसरण करके देश का समग्र विकास किया जा सकता है। उनके जैसा कोई दूसरा प्रधानमंत्री देश को नहीं मिला वे पूरे विश्व की नेता थीं। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशी झा ने कहा कि इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से इसीलिए पुकारा जाता था क्योंकि वह देश हित में कड़े निर्णय लेती थी। आज हमें उनके विचारों का अनुसरण करने की जरूरत है। इस दौरान गिरिजा शर्मा, सुशीला अग्रवाल, रेखा बाल्मीकि, चित्रा सिंह, सुमन अग्रवाल, वर्षा वर्मा, लीला शर्मा, विजय शर्मा, बीना कपूर, उषा शर्मा, मंजू रानी पुष्पा शर्मा, लता शर्मा आदि ने विचार रखे।