भीमगोडा- खडखड़ी के व्यापारियों का नगर निगम के खिलाफ गुस्सा फूटा

Listen to this article

आज भीमगोडा- खडखड़ी क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण हेतु लगाए गए यूजर टैक्स का कॉविड नियमों का पालन करते हुए कड़ा विरोध किया। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम जब हरिद्वार की जनता से टैक्स वसूल रहा है तो यह अतिरिक्त कर कैसा?

व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप ने कहा कि नोटिस ,जुर्माना एवं दंडात्मक कार्यवाही की धमकी देकर जिस प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, इसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे । भीमगोडा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय अरोड़ा ने कहा कि जब नगर निगम हमसे गृह कर वसूलती है तो यूजर टैक्स कैसा? युवा व्यापारी गौरव सचदेवा वह सौरभ अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार का नगर निगम प्रशासन हठधर्मिता और हिटलर शाही पर उतरा हुआ है शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक करना नगर निगम की जिम्मेदारी है लेकिन नगर निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारी एक प्राइवेट संस्था को सौंप चुका है इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई हैं। वरिष्ठ व्यापारी महाराज किशन सेठ ने कहा यूज़र टैक्स के लिए नोटिस देना नगर निगम की बेईमानी है, उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज यदि वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर श्याम सुंदर सचदेवा ,वेद प्रकाश अरोड़ा , बलकेश राजोरिया ,सौरभ अग्रवाल, यशपाल चावला, अनुज गिरी, कमल शर्मा , नैयर, दिनेश तोमर, केके गर्ग, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।