नामांकन दाखिल करने से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शिव शरणम, लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Listen to this article


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नामांकन से पहले किया भगवान शिव का जलाभिषेक कर मां गंगा का आर्शीवाद लिया। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने दुबारा उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मंगलवार को नामांकन करने पहुचे। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर सीट से विधायक आदेश चौहान और ज्वालापुर सीट से विधायक सुरेश राठोर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। नामांकन करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने हरकीपौड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मदन कौशिक के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर आश्वस्त नजर आए मुख्यमंत्री के अनुसार इस बार उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार आने का दावा भी किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमे विश्वास है कि पूरी तरह से पिछली बार से बड़ी जीत हमारी होने जा रही है। इस बार उत्तराखंड की जनता काम और कारनामों के बीच का चुनाव है और हमने पिछले 5 सालों में जो काम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को यहां स्वीकृति मिली है सभी क्षेत्रों में काम हुआ है। उन्हीं कामों को लेकर उत्तराखंड की जनता के बीच जा रहे हैं अबकी बार हमने नारा दिया है। अब की बार 60 पार उसको निश्चित रूप से हम उनके आशीर्वाद से पूरा करेंगे और हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे पिछली बार यहां से हरिद्वार ग्रामीण से लड़े थे कहां चले गए कहीं और हो जाएंगे।