जन्मोत्सव तो बहाना है पूज्य संत जनों का आशीर्वाद पाना है

Listen to this article

*समारोह पूर्वक मनाया गया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का जन्मोत्सव*

*ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ऊर्जावान कर्म योगी संत*- अवधेशानंद गिरी

. * सेवा प्रकल्पो को आगे बढ़ा कर संस्था को उन्नति की ओर ले जा रहे ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी*- स्वामी गुरु शरणानंद

* देश दुनिया में भारतीय संस्कृत का प्रचार प्रसार कर रहे ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी- महंत रवींद्र पुरी सचिव पंचायती अखाड़ा

भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप का जन्मोत्सव संतजनों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समारोह पूर्वक मनाया गया। श्री जयराम आश्रम में आयोजित समारोह में भजन गायक अजय याज्ञनिक ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी और डीएसबी इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ़़समारोह में स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ऊर्जावान एवं कर्म योगी संत हंै। संत समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। काष्र्णि पीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने संत परंपरा का निर्वहन करते हुए जिस प्रकार अपने गुरु द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाकर संस्था के कार्य में उन्नति की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सुयोग्य शिष्य के रूप में ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की प्राप्ति हुई और उन्हीं के आशीर्वाद से आज वह अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए देश दुनिया में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा हरिद्वार के गंगा तट पर आशीर्वाद दिया था। पूज्य गुरूदेव द्वारा दिखायी गयी सत्य की राह पर चलते हुए उन्हें संत समाज के बीच रहकर सेवा और धार्मिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को अवतरण दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती, महंत जसविंदर सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, महंत जमुना दास, महंत दामोदर दास, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत अरुण दास, महंत प्रह्लाद दास, स्वामी राजेंद्रानंद, राजस्थान की कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, हरियाणा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, मकबूल कुरैशी,रिजवान कुरैशी, आदि उपस्थित रहे। समाजसेवी रामलाल गोयल,सुमित गोयल, विजेन्द्र गोयल, मंगतराम सिंघल,राजेंद्र गुप्ता,अनिल सोढ़ानी,कुलदीप शर्मा,राजेंद्र गर्ग,संजय सिंघल,ओमप्रकाश बागला, गोवर्धन अग्रवाल,खरेड़ी दास,राजेश शिवपुरी,सोनी मिश्रा, जयपाल सिंह,सुनील कुमार आदि ने कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।