राजीव पाराशर बने शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, अमन महामंत्री और राम अरोड़ा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Listen to this article

हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल (गुलाटी) के चुनाव में राजीव पराशर को अध्यक्ष, अमन शर्मा को महामंत्री और राम अरोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना ग चंद शर्मा को 4 मत मिले। राजीव पराशर ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुयश अग्रवाल को 39 मतों के अंतर से हराया। महामंत्री पद पर अमन शर्मा ने 95 वोट हासिल कर विपिन शर्मा को हराया। विपिन को 58 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर 103 मत लेकर श्रीराम अरोड़ा विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश खन्ना को कुल 50 वोट मिले। विजयी प्रतिभागियों ने विजयी जुलूस निकाला और व्यापारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। चुनाव संयोजक सुभाष चंद्र और अरविंद शर्मा कानूनी सलाहकार व्यापार मंडल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी महाराज किशन सेठ, अवधेश शर्मा और मनोज सिंघल ने विजयी प्रत्यशियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।