काम करने वाले युवाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में रखा जाएगा- करण महारा

Listen to this article

प्रदेश की सभी विधानसभा में भ्रमण कर हर की पौड़ी पर लौटे- करण माहरा

हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस मे जम्बो कार्यकारिणी न बनाकर काम करने वाले युवाओं की सीमित संख्या रखकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और कांग्रेस की मूल विचारधारा पर विश्वास करने वाले कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। प्रदेश की सभी विधान सभाओं का भ्रमण करने के बाद सोमवार सुबह अपनी यात्रा को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के साथ समाप्त किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भ्रमण करने के दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर कार्यकताओं से विचार विमर्श किया है। बताया कि अब उनकी टीम में जम्बो कार्यकारणी न बनाकर काम करने वाले युवाओं की सीमित संख्या रखकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और कांग्रेस की मूल विचारधारा पर विश्वास करने वाले कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल बाद चारधाम यात्रा सुचारु हुई, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार यात्रियों को सुविधाएं देने में असफल हो गई। बाहरी राज्यों से चारधाम यात्रा को आने वाली यात्री परेशानी से जूझ रहे हैं। कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। अफसर शाही हावी हो रखी है। इससे पर्यटन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने गंगा की आरती कर गंगा मैया से प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मोहित उनियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा, कांग्रेस के पूर्व महामंत्री रमन वशिष्ठ, अम्बरीष विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविश भट्टीजा,पार्षद राजीव भार्गव,पूर्व पार्षद अमन गर्ग आदि उपस्थित थे।