ताजा खबर: मुख्यमंत्री आज फिर हरिद्वार में, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Listen to this article

2025तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य- पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ओम घाट पहुंचे और मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया। चंपावत में हुई जीत के बाद गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर रहे जहां वह अपने गुरु स्वामी जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सभी को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में विकल्प रहित संकल्प के आधार पर विकास कार्यों में लगी है। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना उनका और उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसकी पूर्ति को वह और उनकी सरकार लगातार प्रयत्नशील है। कोरोना काल के करीब ढाई वर्ष बाद बिना प्रतिबंध के आयोजित गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़ को सनातन श्रद्धा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था का पालन करने का आह्वान किया, साथ ही प्रशासन को श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की परेशानी न आने देने के निर्देश दिए। हमारा प्रदेश दिन दुगनी रात चैगुनी तरक्की करें और जिस संकल्प के साथ हम उस पर देश को चलाना चाह रहे हैं वह संकल्प पूरा करने में मां गंगा हमें आशीर्वाद दें। इस अवसरं पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द,दिनेश,भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैाहान,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,विहिप नेता नितिन गौतम, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत,अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल,एसडीएम पूरन सिंह राणा,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर जुयाल सहित कई अधिकारी व भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।