बड़ी खबर: कांग्रेस नेताओं का बड़ी संख्या में राजभवन कूच

Listen to this article

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हरिद्वार संजय अग्रवाल साथियों सहित हुए शामिल

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने राजभवन कूच शुरू किया । कांग्रेस भवन से कांग्रेसी बड़ी संख्या में राजभवन के लिए निकल गए हैं, इस प्रदर्शन (कूच) में प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, विधायक जसपुर आदेश चौहान, विधायक नानकमत्ता गोपाल राणा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन मल्ल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद कोमल बोहरा, उर्मिला थाप, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, अश्वनी बहुगुणा, आनंद त्यागी, प्रवीण त्यागी, अरुण शर्मा, सागर लांबा, प्रियांश छाबड़ा, पुनीत कुमार, नीरज नेगी,अजय रावत, कुलदीप चौधरी, मनीष वर्मा, नागेश रतूड़ी, राजीव कुंज आदि शामिल रहे।