आज फिर निकली हरिद्वार मे तिरंगा यात्राएं, जानें पूरी खबर

Listen to this article

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से निकाली गई तिरंगा रैली

हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पण्ड्या और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली रामकृष्ण मिशन से शंकराचार्य चौक तुलसी चौक, शिव मूर्ति चौक, अपर रोड, हरकी पैड़ी होते हुए भीमगोड़ा तक निकाली गई। रैली में हाथों में तिरंगा लिए हुए सैकड़ों की तादाद में पैदल,साइकिल और मोटरसाइकिल सवार लोग शामिल रहे। सभी भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इससे पूर्व आचार्य बालकृष्ण ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के साथ हम नए भारत का निर्माण देख रहे हैं। आज हमारा देश तेजी से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं इसके साथ ही हमारी व्यवस्था तेजी से बदलती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व में एक चुनौती बनकर उभर रही है।रामकृष्ण मिशन के सचिव विश्वेश्वरनंद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को देश के प्रत्येक नागरिक को उत्सव की तरह मनाना चाहिए।

तिरंगा यात्रा उत्तराखंड में एक नया इतिहास रचेगी-डॉ0रमेश पोखरियाल निशंक

हरिद्वार। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के ‘शक की निगाह वाले बयान पर बचाव करते हुए सफाई दी है। निशंक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बयान में उनके भाव को समझना चाहिए। उसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जो आदमी देश की आजादी का उत्सव नहीं मनाना चाहता है,कोई व्यक्ति हो सकता है तो पहचान में आना चाहिए। फिर उसे देश में रहने का क्या हक है? भाजपा अध्यक्ष ने यह कहा कि हर घर में यदि तिरंगा होगा तो कितना स्वाभिमान सम्मान होगा। यह बातें हरिद्वार में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ0 निशंक ने कही। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने शनिवार को शहरभर में तिरंगा यात्रा निकाली। ज्वालापुर के जड़वाड़ा पुल से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद,ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर,रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए। हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है और इसका सम्मान करने आज हमारे द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है,जो उत्तराखंड में एक नया इतिहास रचेगी। भाजपा युवा मोर्च हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा यात्रा” के तहत बाइक रेली निकली गई जो कि जटवाडा पुल से प्रारंभ होकर आर्य नगर चौक,शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल चोराहा,शिवमूर्ति होते हुए डैम कोठी हरिद्वार पर संपन हुई। लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी युवाओ के साथ रेली मे भाग लिया और पूरा समय रेली के प्रारंभ से समापन तक साथ रहे इस अवसर उन्होने आम जनमानस से अपील की इस अवसर पर हम सभी को अपने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा लगाना चाहिए और इस अमृत महोत्सव को यादगार बनाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चोहान ने कहा की देश का रंग रूप बदल रहा हैं आज का युवा देश की भलाई के लिए कार्य कर रहा हैं, आज की इस रेली में यह साफ देखने को मिला है युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आहावन पर भाजपा युवा मोर्चा यह रेली निकल रहा हैं, और युवाओं में इतना जोश है कि इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है हर कोई राष्ट्र भक्ति के भाव में डूबा हुआ है तभी आज इस रैली में इतनी भारी संख्या में भागीदारी हुई। रैली में भाग लेने वाले सभी देशभक्तों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह,विनीत सैनी,जिला महामंत्री विदित शर्मा,कमल सैनी, जिला मंत्री संदीप प्रधान,सुमित प्रधान,जिला मिडिया प्रभारी पंकज चौधरी,विकास तिवारी,अनिल अरोडा,लव शर्मा,रीता चमोली,आशु चौधरी, तेलुराम प्रधान, मनु रावत, मनोज, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित हूण,अमित सांसिया,नितिन शर्मा, रितिक कुलश्रेष्ठ,सनी राणामण्डल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा,अमित चोहान,चंद्रकांत पाण्डेय,अभिनव चौहान,अमित चौधरी,अनुज आमखेडी,हितेश चौहान,मोहित चौधरी,दीपक सैनी,गौरव रोतेला,गोतम खेत्रपाल,सचिन सैनी, अंकित रोड,पंकज पाल, बिंद्रपाल,रोहित पाल,आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

घर घर तिरंगा जन जागरण रैली एवं राष्ट्रीय ध्वज वितरण अभियान

हरिद्वार। इण्डियन रेडक्रास एवं निर्मया योगम रिसर्च फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में डा0 हरिराम इण्टर कालेज से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। जन जागरण रैली को इण्डियन रेडक्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी, निर्मया योगम की निदेशक डा0 उर्मिला पाण्डेय एवं डा0 हरिराम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर ए0के0शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में एन0सी0सी0 के कैडेटस,रेड क्रास के स्वयंसेवक एवं डा0 हरिराम इण्टर कालेज के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों की धुनों पर फलैग मार्च करते हुए जनमानस को अपने अपने घर तिरंगा फहराने के लिये जागरूक कर रहे थे। चौराहों पर देशभक्ति शीर्षक तथा नुक्कड नाटिकाओं के माध्यम से जागरूकता फैलाना विशेष रूप आम जनमानस में विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। इण्डियन रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी ने रैली और जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत को आजाद करने के लिये किन किन चुनौतियों का सामना करना पडा और क्या क्या कुर्बानियां भारत को देनी पडी आज की युवा पीढी को जानना जरूरी है जिससे युवा पीढी आजादी के सही महत्व को समझ सके। डा0 चौधरी ने कहा कि इस अमृत महोत्सव को मनाया जाने का सबसे पहला कारण भारत को अंग्रेजो की गुलामी से जो आजादी मिली तथा देश को स्वतंत्र करने के लिये जिन राष्ट्र सपूतों ने बलिदान दिया एवं कष्ट सहें, उन्हें याद करने का मुख्य उद्देश्य है। निर्मया योगम की निदेशक डा0 उर्मिला पाण्डेय ने भी अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा यात्रा पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि घर घर तिरंगा फहरायें अपने राष्ट्रीय ध्वज का मान बढायें।रैली कनखल के विभिन्न क्षेत्रों यथा रामकृष्ण मिशन चौराहा, पहाडी बाजार,चौक बाजार,कनखल पुलिस थाना,रामकृष्ण मिशन हास्पिटल, शंकराचार्य चौक होते हुए पर वापिस डा0 हरिराम इण्टर कालेज पर सम्पन्न हुयी। डा0 हरिराम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर ए0के0शर्मा ने रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी स्वयं सेवियों,छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इण्डियन रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी का आभार व्यक्त किया कि उनके संयोजन में अमृत महोत्सव का वृहद् स्तर पर जो जनजागरण अभियान साथ ही जगह जगह राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण भी किया जा रहा है उसकी विशेष सराहना की जाती है। रैली में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं,रेडक्रास स्वयंसेवियों के साथ साथ डा0प्रमोद कपूर,डा0शरीन कुमार,डा0राजेश्वरी बहुगुणा,प्रवीण त्यागी,अशोक कुमार, दीपक मिश्रा,सुषमा शर्मा,राजीव कौशिक,नीरज कुमार,शशिभूषण यादव,राजेश ठाकुर, आशीष कुमार,यगराज आदि ने विशेष रूप से सक्रिय सहभागिता की।

छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकल लोगों को जागरूक किया

हरिद्वार। आजादी का अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत केयर नर्सिंग कालेज रोहालकी-किशनपुर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकल लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि निरामय योगम की संस्थापिका डॉ. उर्मिला पांडेय ने छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरित करते हुए कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए गर्व, गौरव,हर्ष,उल्ल्हास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपना एक अलग ही महत्व है। तिरंगे की आन-बान-शान से देश का मान है। इसे बनाये रखना हम सब का मुख्य दायित्व व कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक तिरंगा फहराना हर भारतीय के लिए सम्भव नही था, लेकिन अब हर भारतीय को तिरंगा फहराने का गौरव मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मानने का आह्वान किया है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के प्रधानमंत्री के आह्वान को पूरा करने के लिए आज देश एक सूत्र में बंध कर खड़ा हो गया है। केयर नर्सिंग कालेज के एमडी राजकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को तिरंगा फहराने के नियम बताते हुए इसकी गरिमा का ख्याल रखने का बात कही। जागरूकता रैली केयर कालेज से प्रारम्भ होकर पृथ्वीराज चौहान इंटर कालेज तक पहुची। यहां पहुँचकर छात्र-छात्राओं ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर देशभक्ति के नारों के साथ आने-जाने वाले लोगो को हर घर तिरंगा अभियान के जुड़ने के लिए जागरूक किया। कालेज प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को तिरंगे भी वितरित किये। इस अवसर पर कालेज की निदेशक प्रीतशिखा शर्मा,प्राचार्य शुभागिनी शर्मा,अक्षिता कश्यप,नेहा शर्मा,नितेश,अंकिता हाजरा,अलिशा,काजल,अभिलाष,सुनील शर्मा,सचिन,धीरज आदि कालेज शिक्षक-शिक्षिकाएँ व कालेज स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ा तिरंगा यात्रा

हरिद्वार। कांग्रेस की ओर से शनिवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में महात्मा गांधी का रूप बनाकर चल रहे कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र बने। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रूप धरे कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आजादी से पहले एक नारा दिया गया था अंग्रेजों भारत छोड़ो और आज नारा है भारत जोड़ो। देश के हालात बहुत खराब कर दिए गए हैं इसे बचाने के लिए सभी को जोड़कर साथ लेकर चलना ही यात्रा का उद्देश्य है। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वगत किया। विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के प्रथम चरण में शनिवार को दादूबांस, मानूबांस ,झिडीयानग्रांट, हद्दीवाला,सोहलपुर,कोटामाच्छरेड़ी,सवावाला,तेलीवाला,गढ़मीरपुर,तेलपूरा तक यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शािमल हुए। इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि आजादी से पहले एक नारा दिया गया था अंग्रेजों भारत छोड़ो और आज नारा है भारत जोड़ो। देश के हालात बहुत खराब कर दिए गए हैं इसे बचाने के लिए सभी को जोड़कर साथ लेकर चलना ही यात्रा का उद्देश्य है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि इस देश के लिए सभी जाति धर्म के लोगों ने अपना बलिदान दिया। सभी को एकसाथ जोड़ना कांग्रेस का नारा है। कांग्रेस आज भी सड़क पर संघर्ष कर रही है। यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री चौधरी किरणपाल बाल्मिकी, काला प्रधान, हारून प्रधान, उस्मान अली, एजाज अली, महरूफ सलमानी, ताहिर प्रधान, संजय सैनी, राशिद अली, महबूब अली, आदेश सैनी, फरीद प्रधान,हरजीत सिंह,डा.इरफान, मुशर्रफ अली, लियाकत प्रधान,हारून चौधरी,राव अतुल्लाह खां,तनवीर कुरेशी,विभाष मिश्रा,गुरनाम सिंह,आचार्य घनश्याम,गुरविंदर सिंह,वाजिद खटाना,कलीम प्रधान,खालिद प्रधान,अय्यूब चौधरी,मो.शहजाद, सचिन चौधरी,अनिल चौधरी आदि हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।

मुस्लिम समाज के युवाओं को वितरित किए तिरंगे

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरूद्वारा रोड़ टेम्पो स्टेण्ड एवं कस्साबान क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों को तिरंगा झण्डा वितरित कर अभियान से जोड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवाओं ने ध्वज हाथों में लेकर 15 अगस्त को ध्वजा रोहण करने संकल्प लिया। इस दौरान डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सभी धर्म समुदाय के नागरिकों को राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर तिरंगा अभियान को युद्ध स्तर पर पूरे देश में जनजागरूकता अभियान के तहत चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह देश के तिरंगे के प्रति सम्मान आदर निष्ठा के साथ ध्वजा रोहण करने में अपना सहयोग प्रदान करे। विशाल गर्ग ने कहा कि देश को आजादी अनेकों बलिदानों से मिली है। देश के वीर शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद किया जाएगा। अमर शहीदों के बलिदानों से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। धर्मनगरी में जगह-जगह तिरंगा वितरित कार्यक्रम लगातार जारी है। युवा वर्ग भी इस अभियान से निरंतर जुड़ रहा है। लोगों में उत्साह है। चौधरी अब्दुल हमीद ने कहा कि देश का तिरंगा शान है। तिरंगे का सम्मान प्रत्येक नागरिक के दिल में होना चाहिए। सभी को नियमानुसार ध्वजारोहण करना चाहिए। इस अवसर पर नवाब भारती,वसीम कुरैशी,मुन्ना कुरैशी,सलमान कुरैशी,मास्टर फिरोज, इस्लाम,पप्पन कुरैशी, जमशेद खान,शाहनवाज सलमानी,कासिम,शाकिर,अब्दुल सत्तार,जुनेद आदि ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाए।

व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर लगायें राष्ट्रीय ध्वज

हरिद्वार। न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने प्रतिष्ठानों पर ध्वज वितरित किए। इस दौरान प्रत्येक प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान की। इस दौरान अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही देश हित में अपना योगदान देता चला आ रहा है। तिरंगा देशवासियों की आन बान और शान है। प्रत्येक नागरिक को तिरंगा का सम्मान करते हुए तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान कर रहे हैं। व्यापारी भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती को बनाए रखने में मिलजुल कर ही प्रयास करने होंगे। अनूप सिंह सिद्धू, सुनील गुलाटी व हैदर नकवी ने कहा कि देश सेवा के संकल्प के साथ युवाओं को अपना योगदान देश की तरक्की में देना चाहिए। व्यापारी हर घर तिरंगा अभियान में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। चंद्राचार्य चौक व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने कई प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान दीपांकर, शिवांकर, संदीप, तरूण गुप्ता,सचिन गुप्ता,राहुल अग्रवाल,आर्यन,आकाश ओहरी,नितिन शर्मा,विपिन गुप्ता,अमित यादव,सुधीर गुप्ता,लोकेश शर्मा,राजीव बंसल, आशीष कौशिक, विशाल,विक्रम सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।