भीमगोड़ा क्षेत्र की महिलाएं बोली, अगर रास्ता नही खुला तो होगी भूख हड़ताल

Listen to this article

हरिद्वार। भीमगोड़ा क्षेत्रवासियों ने पूर्व पार्षद पर रास्ता बंद करने और अवैध वूसली का आरोप लगाया है। स्थानीय महिला बीना पन्त ने बताया कि भीमगोड़ा रामलीला मैदान का उपयोग स्थानीय लोगों द्वारा सामाजिक कार्यो के आयोजन किया जाता था। बच्चे भी मैदान में खेलते थे। लेकिन पूर्व पार्षद ने इस भूमि की बेरिकेट लगवाकर पार्किंग बनवा दी है । भूमि नगर निगम की है तथा नगर निगम से बेरिकेट लगाने की अनुमति नहीं ली गयी है। संगीता ने बताया कि रास्ता बंद होने की वजह से क्षेत्रवासीयो को बहुत ही ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गीता,दयावती,मानशी सिंह, सुनीता, आरती,भावना,मंजू, उषा,दीपिका,ममता चौधरी,अंजू दत्त,हेमवती, सुषमा,राजरानी, सुमन आदि महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द अवैध कार्यों को न रोका गया तो भूख हड़ताल की जायेगी और प्रशासन को जगाया जाएगा।