ताजा खबर: नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

Listen to this article

भाजपा के चार और कांग्रेस के दो पार्षदों को सदस्य चुना

हरिद्वार। नगर निगम की कार्यकारिणी और विकास समिति का चुनाव टाउन हॉल में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन कर लिया गया। कार्यकारिणी में भाजपा के चार और कांग्रेस के दो पार्षदों को सदस्य चुना गया। गुरुवार को कार्यकारिणी में छह नए सदस्यों का चयन हुआ। इसमें भाजपा पार्षद नागेंद्र राणा,प्रशांत सैनी, सुनीता शर्मा,रेणु अरोड़ा और कांग्रेस पार्षद मेहरबान खान और राजीव भार्गव को सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी में सपना शर्मा,जौली कुमार,अनिल वशिष्ठ,कैलाश भट्ट, सचिन अग्रवाल, नसरीन अंसारी पहले से शामिल हैं। वहीं, विकास समिति में भाजपा पार्षद मोनिका सैनी, नेपाल सिंह,निशिकांत शुक्ला, हितेश चौधरी, योगेंद्र सैनी को निर्विरोध चुना गया। विकास समिति में पांच सदस्य कमलेश देवी,श्रुति खेवड़िया,नितिन शर्मा माणा, विकास कुमार विक्की,विवेक उनियाल पहले से ही हैं। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा,नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती,नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, अनिरुद्ध भाटी आदि शामिल रहे।