बड़ी खबर: अखिलेश यादव, डिंपल यादव व अन्य परिजनो ने गंगा में विसर्जित की सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां

Listen to this article

नमामि गंगे घाट पर हुआ अस्थि विसर्जन कार्यक्रम

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार के नमामि गंगे घाट (चंडी घाट) से गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन और नितिन शर्मा ने दिवंगत मुलायम सिंह की अस्थियों को मंत्रोच्चारण के बाद गंगा में विसर्जित कराया। सपा के अध्यक्ष और मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव ने गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। मौके पर मौजूद हजारों लोगों ने नेताजी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान धरतीपुत्र अमर रहे और नेताजी अमर रहे के नारे गूंजते रहे। सोमवार को हरिद्वार चंडीघाट पुल के पास बने नमामि गंगे घाट पर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सुबह से ही लोग मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में परिजन, समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता, प्रबुद्धजन, साधु-संत, समाजसेवी और स्थानीय लोग मुलायम सिंह को अंतिम विदाई देने नमामि गंगे घाट पहुंचे। वहा स्व.मुलायम सिंह यादव की अस्थियां नीलधारा स्थित नमामि गंगे घाट पर पूर्ण विधि विधान से गंगा में विसर्जित की गयी। स्व.मुलायम सिंह यादव के पुत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, परिजनों पत्नि डिंपल यादव, पुत्र अर्जुन यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, प्रो.रामगोपाल यादव, भाई प्रतीक यादव, धर्मेन्द्र यादव, अर्पणा यादव सहित अपने पैतृक ग्राम सैफई से अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। नीलधारा स्थित नमामि गंगे घाट पर पुरोहित शैलेष मोहन ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में प्रवाहित करायी। अस्थि विसर्जन से पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल, राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान,महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी,उत्तराखंड प्रभारी मतीन सिद्दीकी, वरिष्ठ सपा नेत्री आभा बर्थवाल, लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष चंदरशेखर यादव,विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना,श्रमिक नेता मुरली मनोहर,पार्षद अमन गर्ग,पूर्व सपा जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, आशीष यादव,उधमसिंह नगर जिलाधयक्ष योगेंद्र कुमार यादव,सलीम आलम,मशकूर कुरैशी,राजेन्द्र पराशर,पार्षद अनिरुद्ध भाटी, आकाश भाटी,लव दत्ता,महन्त शुभम गिरी,श्रवण शंखधर,कपिल जोनसरी,तरूण शर्मा,कबीर सिंह यादव ,हसरत अली,अशरफ अब्बासी,अशीष कुमार आदि ने अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्व.मुलायम सिंह यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन की और से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।