ताजा खबर: प्रदेश व्यापार मण्डल की शहर इकाई ने ली शपथ, शहर व्यापार मंडल के चुनाव कराकर व्यापारियों से किया वादा पूरा किया-संजीव चौधरी

Listen to this article

प्रदेश व्यापार मण्डल प्रत्येक व्यापारी की आवाज बना

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल की हरिद्वार शहर इकाई का शपथ ग्रहण प्रेस क्लब मे सम्पन्न हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता,उपाध्यक्ष राहुल चौहान,पुनीत त्रिपाठी,चंद्रमोहन सचदेवा,दीपक अत्रि,पंकज छाबड़ा व सुमित चौधरी,सचिव संजय गुप्ता,सोरभ ठाकुर,धर्मेन्द्र पाठक,रजत त्रिपाठी,सिद्धार्थ त्रिपाठी, विशाल अग्रवाल,रोहन सक्सेना,मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह, सह कोषाध्यक्ष सोरभ अरोरा,सदस्य शानू गिरी व रोहित गिरी को प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखंड मे व्यापारियों का सब से बड़ा संगठन बन गया है। प्रदेश व्यापार मण्डल ने कोरोना काल में समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों के लिए संघर्ष करने के साथ अतिक्रमण व अन्य समस्याओं को प्रत्येक मंच पर उठाया। निरंतर संघर्ष की बदौलत प्रदेश व्यापार मण्डल प्रत्येक व्यापारी की आवाज बन गया है। आम व्यापारियों के मतदान से शहर व्यापार मण्डल के चुनाव कराकर व्यापारियों से किए वादे को पूरा किया। व्यापार मण्डल के इतिहास मे पहली बार खुले चुनाव हुए। आज तक बंद कमरो में राजनेताओ के इशारो से व्यापारी नेताओं को थोपा जाता था। व्यापारियों के नाम पर अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने वाले आज चौहराए पर खड़े हो गए है। चौधरी ने शहर व्यापार के चुनाव में भाग लेने वाले शहर के सभी व्यापारियों को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सारस्वत व मेयर श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ व्यापारी हितों में व्यापार मण्डल के साथ खड़े है और प्रदेश व्यापार मण्डल ने चुनाव कराकर एक नई मिशाल पेश की है। विशिष्ट अतिथि ऋषिश्वरानंद महाराज व पूर्व विधायक संजय गुप्ता व ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल व्यापारियों की ताकत बन गया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष मेला प्राधिकरण अशोक त्रिपाठी व कांग्रेस नेता राजेश रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखंड में व्यापारियों की बुलन्द आवाज बन गया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर मनोज गर्ग व प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा ने सभी व्यापारियों का चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन सुदीश श्रोत्रिय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला नेत्री सरिता पुरोहित,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चोटाला,प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट,महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट,शहर अध्यक्ष ज्वालापुर एड.सागर,शहर अध्यक्ष लकसर मनोज वर्मा,पंकज सवन्नी,शहर महामंत्री ज्वालापुर हरविंदर सिंह, शहर महामंत्री लकसर आशीष अग्रवाल,विनोद मिश्रा,सुनील प्रजापति,विशाल गोस्वामी, किशन बजाज, पुष्पेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर गोस्वामी आदि अनेक व्यापारी नेता व व्यापारी उपस्थित रहे।