किरण जैसल को कुल 72,786 मत मिले, जबकि अमरेश देवी को 44,205 मत पड़े
60 वार्डो में पार्षद प्रत्याशी भाजपा के 40, कांग्रेस के 15 और 05 निर्दलीय जीते
भाजपा में जश्न का माहौल, कांग्रेस हार के कारणों का आंकलन में जुटी
हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार चुनाव की मतगणना आज सुबह करीब 07 बजे पूरी हो गयी। मतगणना में निगम के 60 वार्डो समेत मेयर पद की तस्वीर साफ हो गयी है। निगम हरिद्वार में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल ने जीत हासिल की है। जिनको कुल 72,786 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी को 44,205 मत पड़े। भाजपा की प्रत्याशी ने 28,581 मतों से जीत हासिल की। वहीं 60 वार्डो में भाजपा के 40 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के 15 पार्षद प्रत्याशी जीते है। वहीं 05 पार्षद सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। नगर निगम हरिद्वार में भाजपा का बोर्ड बना है। निगम चुनाव में मिली शानदार जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल है। नगर निगम हरिद्वार चुनाव की मतगणना भल्ला कॉलेज मायापुर हरिद्वार में पूरी रात जारी रही। मतगणना के दौरान शोर शराबे के बीच वार्ड के पार्षदों की तस्वीरे भी धीरे-धीरे साफ होती रही। जीतने वाले पार्षदों के समर्थक कॉलेज परिसर से बाहर डोल नगाड़ों व पार्टी के बैनरों के साथ उनके स्वागत में खड़े इंतजार करते रहे। वार्ड के पार्षद प्रत्याशी जीत हासिल कर अपने समर्थकों के बीच पहुंचे, तो समर्थकों का जोश व उत्साह देखने लायक था। समर्थकों ने अपने जीतने वाले प्रत्याशी को कंधोें पर उठाकर उसके पक्ष में नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार करते हुए नाचते देखे गये। निगम चुनाव के 60वार्डो और मेयर पद की तस्वीर रविवार की सुबह करीब 7 बजे साफ हो गयी। शहर के लोगों में मेयर पद के परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार था। लोगों का इंतजार भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं के जीत के शोर व नारेबाजी के बाद समाप्त हो गया। मेयर पद पर भाजपा की किरण जैसल ने 28,581मतों से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल को कुल 72,786मत पड़े और कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 44,205 मत पड़े। निगम के मेयर पद और 40वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। निगम के 60वार्डो में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में वार्ड नम्बर 1से भाजपा के आकाश भाटी,वार्ड नम्बर 2से भाजपा के सुनीता देवी,वार्ड नम्बर 3से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा,वार्ड नम्बर 4से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ,वार्ड नम्बर 5से भाजपा के अनिल वशिष्ठ,वार्ड नम्बर 6से भाजपा के सुमित चौहान,वार्ड नम्बर 7से भाजपा के श्रुति खेवडिया,वार्ड नम्बर 8से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता,वार्ड नम्बर 9से कांग्रेस के सोहित सेठी,वार्ड नम्बर 10से भाजपा के सचिन कुमार,वार्ड नम्बर 11से भाजपा के दीपक शर्मा,वार्ड नम्बर 12से भाजपा के इष्टदेव सोनी,वार्ड नम्बर 13से भाजपा के मंजू रावत,वार्ड नम्बर 14से भाजपा के ललित रावत ,वार्ड नम्बर 15से कांग्रेस के विवेक भूषण उर्फ विक्की,वार्ड नम्बर 16से भाजपा की निशा नौडियाल,वार्ड नम्बर 17से भाजपा की रानी देवी,वार्ड नम्बर 18से भाजपा की ममता नेगी,वार्ड नम्बर 19से भाजपा की मोनिका सैनी,वार्ड नम्बर 20से राजेश शर्मा,वार्ड नम्बर 21से भाजपा की पिंकी चौधरी,वार्ड नम्बर 22से भाजपा सपना शर्मा,वार्ड नम्बर 23से भाजपा के आशी भारद्वाज ,वार्ड नम्बर 24से भाजपा के परमेन्द्र सिंह गिल,वार्ड नम्बर 25से भाजपा के एकता गुप्ता,वार्ड नम्बर 26भाजपा से शुभम मंडेला,वार्ड नम्बर 27से भाजपा के सुनील अग्रवाल उर्फ गुड्डू,वार्ड नम्बर 28से भाजपा के मुकल परासर,वार्ड नम्बर 29से भाजपा के प्रशांत सैनी,वार्ड नम्बर 30से भाजपा के सचिन अग्रवाल,वार्ड नम्बर 31से भाजपा के भूपेंन्द्र कुमार,वार्ड नम्बर 32से भाजपा के अनुज सिंह,वार्ड नम्बर 33 से(तीसरी बार कांउटिंग में) कांग्रेस के सुनील कुमार सिंह,वार्ड नम्बर 34 से भाजपा की निशा देवी,वार्ड नम्बर 35से कांग्रेस के अंजू,वार्ड नम्बर 36से भाजपा के मोनिका गिहार,वार्ड नम्बर 37से कांग्रेस के नोमान अंसारी,वार्ड नम्बर 38से भाजपा के अणु महता,वार्ड नम्बर 39से कांग्रेस के शबाना मंसूरी,वार्ड नम्बर 40से(पूर्व दर्जाधारी नईम कुरैशी की पुत्रवधु)निर्दलीय के जहांआरा कुरैशी,वार्ड नम्बर 41से कांग्रेस के अरशद ख्वाजा,वार्ड नम्बर 42 से कांग्रेस के कृतिका,वार्ड नम्बर 43से भाजपा के हरविंदर उर्फ विक्की,वार्ड नम्बर 44से निर्दलीय पत्रकार अहसान अंसारी,वार्ड नम्बर 45से भाजपा के योगेंद्र सैनी,वार्ड नम्बर 46से कांग्रेस के वार्ड नम्बर 47से निर्दलीय आदेश सैनी उर्फ बिट्टू,वार्ड नम्बर 48से भाजपा के आशुतोष चक्रपाणि,वार्ड नम्बर 49से निर्दलीय तन्मय श्रोतयी,वार्ड नम्बर 50से कांग्रेस के नीलोफर अंसारी,वार्ड नम्बर 51से कांग्रेस की हिना अंसारी,वार्ड नम्बर 52से भाजपा के सुनील पांडे,वार्ड नम्बर 53से भाजपा के हितेश चौधरी, वार्ड नम्बर 54से भाजपा के नागेन्द्र राणा,वार्ड नम्बर 55से कांग्रेस के सनी,वार्ड नम्बर 56से भाजपा के यादराम वालिया,वार्ड नम्बर 57से भाजपा के मनोज वालिया,वार्ड नम्बर 58से कांग्रेस के सुमित त्यागी,वार्ड नम्बर 59से भाजपा के विनीत चौहान और वार्ड नम्बर 60से निर्दलीय आकर्षित शर्मा शामिल है।