नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर हरिद्वार में कांग्रेस का सुपड़ा साफ

Listen to this article

अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की रौचक जीत, भाजपा में जश्न का माहौल

अन्तिम रांउड की मतगणना में 1,958 मतों से दी कांग्रेस प्रत्याशी को मात

हरिद्वार: नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर हरिद्वार के अध्यक्ष पद का चुनाव बड़ा रौचक व हैरान करने वाला रहा। शिवालिक नगर में मतगणना चार रांउड में होनी थी।प्रथम से लेकर शुरूआती चौथे रांउड में कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा बढत बनाये रहे।जिसको लेकर भाजपाई,कांग्रेस,शिवालिकनगर की जनता समेत मीडियां में भी नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की ही अध्यक्ष पद पर ताजपोशी मानकर चल रही थी।लेकिन एकाएक अन्तिम रांउड ने ऐसा पासा पलटा कि बाजी भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के पक्ष में जाती नजर आयी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को पटखनी देते हुए 1,958 मतों से दोबारा अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने में सफलता हासिल की। वहीं नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में कांग्रेस सभासद की एक भी सीट नहीं जीत पाई। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में कांग्रेस का सुपडा साफ हो गया। सभासद की 9सीटों पर भाजपा और 4सीटो पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर का चुनाव राजनैतिक दलों,शिवालिकनगर की जनता और मीडियों के लिए बड़ा रौचक व हैरान करने वाला रहा। शिवालिकनगर में चार राउंड में मतगणना होनी थी। नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा और भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के बीच सीधी टक्कर थी। मतगणना शुरू होते ही प्रथम रांउड से लेकर चौथे राउंड की प्रारम्भ तक कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा बढत बनाये रहे। जिसको देखते हुए भाजपा नेताओं ने खुद ही शिवालिकनगर पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत मानकर हताश होते नजर आये।मीडिया भी शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी के बढत को देखते हुए उनको ही भावी अध्यक्ष मानकर चल रही थी। लेकिन अचानक अन्तिम रांउड में चुनाव भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के पक्ष में होता चला गया। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को कुल 12,157मत पडे,जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा को 10,199मत मिले। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने 1,958 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा को पछाडते हुए जीत हासिल की। नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में सभासद सीटों पर कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी। भाजपा ने सभासद की 9सीटों पर बाजी मारकर जीत हासिल की। जबकि 4सीटों पर निर्दलीयांे ने कब्जा जमाया। सभासदों में जीत हासिल करने वालों में वार्ड नम्बर 1से भाजपा वीरेंद्र अवस्थी,वार्ड नम्बर 2से भाजपा पंकज चौहान,वार्ड नम्बर 3से निर्दलीय नूतन,वार्ड नम्बर 4से भाजपा हरिओम चौहान,वार्ड नम्बर 5से भाजपा शीतल पुंडीर,वार्ड नम्बर 6से निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश,वार्ड नम्बर 7से निर्दलीय रॉबिन ,वार्ड नम्बर 8से भाजपा राजकुमार यादव,वार्ड नम्बर 9से भाजपा राधेश्याम,वार्ड नवम्बर 10से भाजपा रमेश पाठक,वार्ड नम्बर 11से भाजपा अरुणा देवी,वार्ड नम्बर 12से भाजपा गरिमा सिंह और वार्ड नम्बर 13से निर्दलीय दीपक नौटियाल शामिल है।