IFFI-2026 में चमका उत्तराखंड: फिल्म नीति और शूटिंग लोकेशन्स पर हुई चर्चा

Listen to this article

न

​गोवा, 22 नवंबर 2026। 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के ‘Waves Film Bazaar’ में उत्तराखंड को एक प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया। ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस विशेष सत्र में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, अभिनेत्री आरुषि निशंक और फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने अपने विचार साझा किए।

​सत्र के दौरान के.एस. चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में बनी ‘उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024’ के तहत फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स को अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी और सिंगल विंडो अनुमति जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने राज्य की ‘3T’ (टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी) नीति और मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश जैसे विविध शूटिंग स्थलों की विशेषताओं को रेखांकित किया।

​इस अवसर पर आरुषि निशंक ने अपनी वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ का अनुभव साझा करते हुए राज्य में एक सशक्त फिल्म इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया। वहीं, फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने अपनी फिल्म ‘जुगनुमा’ की शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की और उत्तराखंड को अपना दूसरा घर बताया। इस पहल से राज्य में पर्यटन, आतिथ्य और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई गई।