हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर 24 नवंबर को होने वाले नार्को टेस्ट के लिए सोमवार को गुजरात के गांधीनगर रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने सीबीआई नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने और सच सामने लाने के लिए वह जांच एजेंसी का हर स्तर पर पूरा सहयोग करेंगे।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कथित बातचीत के ऑडियो वायरल होने के बाद इस मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी और दोनों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए थे। इससे पहले सीबीआई दोनों से पूछताछ कर चुकी है और अब नार्को टेस्ट के जरिए मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।















