भोजन माताओं को स्वच्छ और पौष्टिक भोन का प्रशिक्षण
देहरादून: अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें रसोई की साफ-सफाई, खाद्य साम औरजगनाग्री के सुरक्षित भंडारण, पकाने के मानकों और व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई। डिस्ट्रीब्यूशन हेड किशन दुबे और प्रीति राणा ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर प्रशिक्षण दिया।
विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामलों का निस्तारण
देहरादून: राष्ट्रीय व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 21 नवंबर को आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के कुल 164 मामलों का निस्तारण कर 5.92 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पर समझौता कराया गया। इनमें 162 लंबित मामलों में 5.35 करोड़ रुपये से अधिक और 02 प्री-लिटिगेशन मामलों में 57 लाख रुपये का समझौता शामिल है।
जनगणना-2027 के लिए स्वगणना जागरूकता व प्रशिक्षण शिविर
देहरादून: आगामी जनगणना-2027 के तहत दून मेडिकल कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वगणना जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कार्मिकों को स्वगणना पोर्टल पर पंजीकरण, डेटा की गोपनीयता व शुद्धता की जानकारी दी। दून मेडिकल कॉलेज में लगभग 400 विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों ने समय से पहले स्वगणना करने का संकल्प लिया, जबकि एसजीआरआर पीजी कॉलेज में 150 स्वगणना पूर्ण होने की सूचना दी गई।
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट डेटाबेस
देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए पिछले 10 वर्षों की घटनाओं का एरिया-वाइज डेटाबेस तैयार कर हॉटस्पॉट मैपिंग के निर्देश दिए। हाथी, गुलदार, बाघ, भालू और सांपों की आवाजाही वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, क्यूआरटी, सोलर लाइट, कैमरा ट्रैप, झाड़ियों की कटाई, वैकल्पिक फसलों और हेल्पलाइन 1926 के प्रचार पर जोर दिया गया। वन विभाग के अनुसार वर्ष 2017 से अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।















