हरिद्वार। सामाजिक सरोकार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत ‘द विनिंग एज सोसायटी’ ने अपनी 14वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई। वरिष्ठ संचालिका मंजू मेहता और पूजा वालिया के संयोजन में यह समारोह तीन चरणों में आयोजित हुआ:
17 अगस्त: महिलाओं और प्रतिभागियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।
22 अगस्त: पर्यावरण संरक्षण एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए पुराने कपड़े और सामग्री एकत्र कर ‘गूंज’ संस्था (ललित रावत, राम कुमार गुप्ता और एम.आर. शर्मा) को सौंपी गई।
अंतिम चरण: कृष्ण नगर स्थित थालला श्री परिसर में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाण-पत्र वितरण आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मंजू मेहता ने संस्था की 14 वर्षों की यात्रा का ब्यौरा दिया, जिसमें फेरूपुर का स्किल बिल्डिंग सेंटर, ज्वालापुर का गोद लिया गया प्राइमरी स्कूल, वार्षिक साइक्लोथॉन और बच्चों की शिक्षा पर किया जा रहा खर्च शामिल है।
समारोह में संस्था के सचिव वैद्य अमित आर्य, कोषाध्यक्ष किट्टी सपरा, प्राइमरी स्कूल की मुख्य वॉलंटियर प्रिया, रीना सैनी, रूबी चौधरी, सर्वेश तथा मीना मदान, गीता, राजी, नीलम और रजनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




