अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बागेश्वर से शुरू होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और यात्रा के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की। सनातन परंपरा और राज्य की समृद्ध विरासत से जुड़ी यह यात्रा पौराणिक तीर्थों के दर्शन कराने, संत समाज को एकजुट करने और प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने संत समाज का स्वागत करते हुए यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
2026-08-25



