हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Listen to this article

मौसम विभाग के भारी बारिश और येलो अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए 5 सितंबर 2026 को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

​लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते बच्चों को संभावित खतरों से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत यह निर्देश दिए हैं और मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन कराने को कहा है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों या विभागों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​