मानव अधिकार संगठन का विस्तार जारी, यूपी, उत्तराखंड में पदाधिकारी मनोनीत
हरिद्वार। मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन की ओर से टीम का विस्तार करते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से विभिन्न सदस्य एवं पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं।
कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि लगातार संगठन का विस्तार चल रहा है। जरूरतमंदों की सहायता कानूनी कार्रवाई उत्पीड़न प्रशासनिक समस्या से निजात पाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। टीम को संगठित करते हुए जन जन तक नीतियों को पहुंचाया जा रहा है। जल्दी उत्तर प्रदेश में महासभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम को संगठित करते हुए
उत्तराखंड राज्य से विकास कुमार सागर प्रदेश महासचिव, ललित धीमान प्रदेश सह सचिव, हरिद्वार शहर से अमित मेहता जिला सचिव, मोहम्मद फैजल जिला सचिव युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश से गौरव कुमार को सहारनपुर शहर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया महंत विकास कुमार शर्मा जिला महासचिव, मोहित कुमार सदस्य, देवदत्त शर्मा सदस्य, राहुल कुमार सदस्य, साथ साथ ही विभिन्न राज्यों में सदस्य एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि हमारे द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए भारतवर्ष में अलग-अलग राज्यों से टीम संगठित की जा रही है जिससे हम मानव अधिकार संगठन से जुड़ कर सामाजिक हित में कार्य कर सकें।













