भेल प्रशासन का़ बड़ा फैसला: अपराधिक घटनाएं ना रुकने से भेल प्रशासन ने 7 दिन के लिए बंद किया मार्केट

Listen to this article

मूल व्यवसाय के तहत ही व्यापार करने आदेश

तीन दिन पूर्व दिया था चेतावनी पत्र

अपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस की संदिग्ध नरम भूमिका

हरिद्वार। भेल क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं ना रुकने के कारण भेल प्रशासन ने 7 दिनों के लिए सेक्टर 1 का खोखा मार्केट बंद करने के आदेश जारी कर दिये है। दो माह पूर्व भी भेल क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ने से भेल कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से भेल प्रशासन ने 7 दिनों के लिए खोखा मार्केट को बंद कराया था। लेकिन पूर्व में 7 दिन बाद मार्केट खुलने के बाद स्थिति जस की तस रही थी। वही भेल प्रबंधक ने अब और सख्त आदेश जारी किये है। दुकानों को जारी अन्य ट्रेड लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए अपने पुराने मूल व्यवसाय के तहत ही व्यापार करने आदेश दिये है। ट्रेड का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। वही भेल कर्मचारियों का मानना है की खोखा मार्केट में अंडा मांस आदि बिकने से ही बाहरी युवकों का जमावड़ा रहता है। वहीं पुलिस भी अपराधों के प्रति भेल क्षेत्र में सख्त कार्यवाही नहीं करती है। जिस कारण युवा वर्ग बेफिक्री से कानून अपने हाथ में ले लेता है। भेल की समस्त यूनियन का कहना है। कि भेल कर्मचारियों के परिवार परेशान होते हैं। और मार्केट में आना जाना भी मुश्किल हो चला था। कर्मचारियों के परिवार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिस कारण भेल प्रशासन को कर्मचारियों के हित मे खोखा मार्केट को बंद करने का आदेश जारी करने पर विवश होना पड़ा। खोखा मार्केट के व्यापारियों की माने तो अपराधिक घटनाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं अपराध रोकना पुलिस का काम है। और मार्केट बंद करना अपराध को रोकने की समस्या का निदान नहीं है। व्यापारियों का मानना है की पुलिस अपराधियों के प्रति नरम है। इसलिए भेल क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। लेकिन भेल प्रशासन बार-बार व्यापारियों का दमन कर रहा है।