श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने पूर्ण किया संकल्प

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष पण्डित सुमित तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे जनवरी माह राम नाम लेखन जप महायज्ञ अनवरत चलता रहा और लाखों लोगों ने राम नाम लिखकर संस्था को श्री राम नाम विश्व बैंक समिति को भेजा जिसको संस्था ने पूर्ण रूप से व्यवस्थित कर 51 लाख करोड़ राम नाम आज अयोध्या भेजने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही राम नाम विश्व बैंक समिति के पदाधिकारीगण संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के संरक्षक और अयोध्या श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी के साथ मुलाकात कर इस राम नाम को भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित करने का कार्य करेंगे।संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने कहा कि संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के पास वर्तमान में भी लाखों करोड़ राम नाम एकत्रित है जिसका जल्द ही हरिद्वार में एक भव्य एवम् दिव्य संग्रहालय बनाकर लोगों के लिए दर्शनार्थ के लिए तैयार किया जाएगा। जिसकी युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित त्यागी, करन पंडित, कुलदीप त्यागी, जोगिंद्र सिंह, भोला शर्मा, गंगा सम्माल, रोहित वर्मा, तरुण शर्मा, वीर गुर्जर, राहुल शर्मा, हिमांशु आदि लोग मौजूद रहे।













