हरिद्वार की ख़बरें: जनपद हरिद्वार की ताजा ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article


विजय नारायण तिवारी,सहायक कमाण्डेंट,राष्ट्रपति पुलिस सहायक पदक से सम्मानित

हरिद्वार। केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बीएचईएल हरिद्वार मे पदस्थ विजय नारायण तिवारी, सहायक कमाण्डेंट को गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 35वर्षों से अधिक के सेवाकाल में भारत के लगभग सभी राज्यों में विभिन्न 18 इकाईयों में उत्कर्ष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने में सहायक रहे श्री तिवारी को इससे पूर्व कठिन सेवा पदक,अति उत्कृष्ट सेवा पदक व महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डीजी डिस्क के अतिरिक्त 20 से अधिक बार उनके कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं।श्री तिवारी की सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक हेतु चयनित किया जाना हरिद्वार एवं बीएचईएल इकाई के लिए अत्यंत गर्व की बात है।



प्रलोभन से प्रभावित हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,की अपर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी0एल0शाह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव,जिसका इस वर्ष विषय-’’वोट जैसा कुछ नहीं,वोट जरूर डालेंगे हम’’रखा गया है,के अवसर पर मतदाता शपथ-’’हम,भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निर्भीक होकर,धर्म,वर्ग,जाति,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,’’दिलाई। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन),उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बताया कि 25 जनवरी,1950 को चुनाव कराने के लिये भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी तथा वर्ष 2011 में भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना के 60वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रति वर्ष मतदाता दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया था,तभी से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस निरन्तर मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जो युवा 01जनवरी,01 अप्रैल,01 जुलाई तथा 01अक्टूबर को 18वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं,वे अब वर्ष के इन चार तिथियों में अपना नाम मतदाता के रूप में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश नारायण सक्सेना,अवधेश प्रताप सिंह,श्रीमती ऊषा सिंह, डॉ0 रमेश चन्द्र सचान को वरिष्ठ मतदाता के रूप में शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा आंचल,श्वाति,गगन,मगन व दिशा को नये मतदाता के रूप में शामिल होने के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वरिष्ठ मतदाताओं ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि हमें वोट डालने के बाद एक ताकत का एहसास होता है तथा हमें भारत का नागरिक होने पर गर्व है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी,डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह,डिप्टी कलक्टर लक्ष्मीराज चौहान,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्यूली,आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी उदयवीर सिंह बर्थ्वाल सहित कलक्ट्रेट के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

मतदान को प्राथमिकता के रूप में लें युवा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसएमजेएन कालेज में आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, चुनाव साक्षरता क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज व प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने छात्र-छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान युवाओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। श्रीमहन्त ने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करके देश व राज्य के विकास में भागीदार बनें। सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभायें एवं राष्ट्र को एक राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर ले जाना सुनिश्चित करें। प्राचार्य एवं एईआरओ प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने सभी छात्र-छात्राओं से मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखेंगे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण व आन्तरिक गुणवत्ता आवश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान युवाओं के लिए एक उत्सव से कम नहीं है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे निर्वाचन आयोग कैम्पस अम्बेसडर विनय थपलियाल ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा होते हैं। कुशल शासन प्रणाली के रुप में लोकतंत्र स्थापित है एवं लोकतंत्र इस बात पर तय होता है कि हम अपने मत का प्रयोग उन जनप्रतिनिधियो के चयन में करे जो समाज की समस्याओं का समाधान एवं राष्ट्र विकास की सोच रखते हों। महाविद्यालय में भारतीय निर्वाचन आयोग कैम्पस अम्बेसडर व रासेयो छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डा.सुषमा नयाल ने जो छात्रायें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीे हैं। उनसे अपना वोट बनवाने की अपील की।


पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता के प्रकाश से आलोकित करेगा श्रीराम मंदिर-शरण ज्योति मां

हरिद्वार। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेकर लौटे युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री का श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में जय मां मिशन की अध्यक्ष शरण ज्योति मां,साध्वी जीवन ज्योति मां,साध्वी पूजा ज्योति मां, साध्वी शरद ज्योति मां,जगदीश चावला,सोनू आदि भक्तों ने फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। जय मां मिशन की अध्यक्ष शरण ज्योति मां व जीवन ज्योति मां ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पांच सौ वर्षो बाद अयोध्या में राम मंदिर का स्वप्न साकार हुआ है और वर्तमान पीढ़ी को भव्य मंदिर में राम लला के विराजमान होने का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ। शरण ज्योति मां ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। आज पूरा विश्व सनातन धर्म संस्कृति का अपना रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता के प्रकाश से आलोकित करेगा। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि सभी के हैं। अयोध्या में दिव्य मंदिर में राम लला के विराजमान होने से भारत के नए सांस्कृतिक युग की शुरूआत हुई है। भगवान श्रीराम की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सफलताओं के नए आयाम रचेगा और विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा।

हरियाणा के विधायक बलवंत सिंह ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद

हरिद्वार। हरिद्वार आए हरियाणा के विधायक बलवंत सिंह ने श्री दक्षिण काली मंदिर में माई की पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने विधायक बलवंत सिंह को माई की चुनरी और नारियल भेंटकर आशीर्वाद दिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान राम लला के दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान होने से भारत की गौरवशाली संस्कृति का पुनुरूत्थान हुआ है। जिसका पूरे विश्व पर सकारात्मक प्रभाव होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से समाज में एकता और समरसता की भावना बढ़ी है। समाज एकजुट हुआ हैं जिससे भारत के हिंदू राष्ट्र बनने और विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के बूते पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। जिससे दुनिया में शांति,सौहाद और तरक्की का वातावरण बनेगा। विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज दिव्य संत हैं और संत महापुरूषों के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान और मार्गदर्शन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि कुंभनगरी हरिद्वार के संतों द्वारा प्रसारित आध्यात्मिक संदेशों से पूरी दुनिया के लोग सनातन धर्म संस्कृति को अपना रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य प्रमोद आदि मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है


हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बोलते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। यह प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला एक ऐसा दिन है, जिसे हर भारतवासी पूरे उत्साह, जोश और सम्मान के साथ मनाता है। राष्ट्रीय पर्व होने के नाते इसे हर धर्म, संप्रदाय और जाति के लोग मनाते हैं। इस दिन लोग अपना धर्म, जाति, पंथ,लिंग और बहुत कुछ भूल जाते हैं। यह पूरे देश को एक साथ लाता है। यह सचमुच हमारे देश की विविधता को दर्शाता है। भारत की राजधानी, नई दिल्ली, इसे गणतंत्र दिवस परेड के साथ मनाती है जो भारतीय सेना की ताकत और हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करती है। गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है कि इस दिन भारत का गणतंत्र और संविधान लागू हुआ था। इसके अलावा इस दिन का एक और इतिहास है, जो काफी दिलचस्प है। इसकी शुरुआत दिसंबर 1929 में पंडित नेहरू की अध्यक्षता में लाहौर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन से हुई। जिसमें कांग्रेस ने घोषणा की थी कि यदि 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमिनियन का दर्जा नहीं दिया गया तो भारत अपने आप को पूरी तरह से स्वतंत्र घोषित कर देगा, लेकिन जब वह दिन आया और ब्रिटिश सरकार द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। उस दिन से कांग्रेस ने एक आंदोलन शुरू कर दिया। स्वतंत्रता प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ सक्रिय आंदोलन। इसलिए संविधान की स्थापना के लिए 26 जनवरी का दिन चुना गया जब हमारा देश भारत आजाद हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह भारतीय आन-बान-शान का द्योतक होता है। यह हमारे देश की विकास-यात्रा का प्रतिनिधित्व करता है। देश की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास को दर्शाने का एक कुशल प्लेटफॉर्म है। हमारा राष्ट्रीय पर्व होने के नाते इससे हमारे देश की गरिमा जुड़ी होती है।

मां शाकुमभरी देवी मंदिर में वार्षिक उत्सव में विशाल भंडारे का आयोजन

हरिद्वार। पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ऋषिकुल मैदान में स्थित मा शाकुंभरी देवी की पूजा अर्चना के बाद मंदिर के प्रांगण में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य अधिष्ठा डाक्टर कमलापति शास्त्री व शहर विधायक मदन कौशिक और मुकेश कौशिक और वार्ड पार्षद ललित रावत, समाजसेवी डॉ0 विशाल गर्ग,विक्रम ठाकुर, मनोज ठाकुर,डॉ अशोक हर्षवर्धन जेन,राजकुमार गुप्ता,प्रदीप अग्रवाल,प्रेम,उमा देवी,ईशा, सोनिया, सपना,रेखा,मधु गुप्ता,स्वाती गुप्ता,तुलसी जेन,मीनाक्षी,सुनीता,इलनिधि,उमा,हिमानी, गोपाल सिंधी, रोहित,रजत,विजय भण्डारी,विनोद डंडरियाल,भीमसेन रावत, शिवशंकर, सोमप्रकाश,मनोज, अजय,राजकुमार शर्मा आदि।