हरिद्वार : आज भाजपा के सप्तऋषि मंडल हरिद्वार में कॉरिडोर को लेकर कांग्रेस द्वारा मिथ्या प्रचार और जनता को गुमराह करने का कार्य करने पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस हरिद्वार के व्यापारियों को गुमराह करने का काम कर रही है और हरिद्वार के बाजारों में जाकर नौटंकी का कार्य किया जा रहा हैं । जबकि कॉरिडोर को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का ना तो कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है ना ही व्यापारियों को इस संबंध में कोई नोटिस मिला है तो कांग्रेस बताएं कि किस आधार पर वह बाजारों में झूठ बोलने का काम कर रही है । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र तिवारी ने की । विरोध प्रदर्शन में नि.पार्षद अनिल वशिष्ठ, मंडल महामंत्री देवेश ममगाई,वीरेंद्र सेमवाल,दीपांशु विद्यार्थी ,इशांत उपाध्याय,मुकेश पुरी,रंजना चतुर्वेदी,उर्मिला बिष्ट,अंजू भदवार,प्रीति गौड़,आयुष्मति पुरोहित उमा गिरी विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।