हरिद्वार: आज प्रातः 5:00 के लगभग एडवोकेट सुधीर प्रशांत का शव सी एंड एस फैक्ट्री के सामने रहस्यमय परिस्थितियों में कार में मिला। शव ड्राइवर के बगल वाली सीट पर पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। मृतक एडवोकेट सुधीर प्रशांत वर्तमान में P3B-419/20 कॉलोनी में निवास कर रहे थेl
2024-08-11












