हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने आज ग्राम स्वस्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस को मजबूत बनाने के लिए ‘मिशन सशक्त VHSND’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान से जनपद के 10 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।
अभियान के प्रमुख बिंदु:
* गर्भवती महिलाएं: 20 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
* शिशु: 1 लाख से अधिक 5 साल से कम उम्र के बच्चों को टीकाकरण और कुपोषण से लड़ने के उपाय किए जाएंगे।
* धात्री महिलाएं: 20 हजार से अधिक धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
* किशोरी बालिकाएं: 10 से 19 साल की किशोरी बालिकाओं को हीमोग्लोबिन की जांच और माहवारी के दौरान स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाएगी।
इस अभियान से मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा और मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यकी अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#
2024-12-04














