हरिद्वार, (सूचना): जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उज्ज्वला योजना के तहत जनपद में वितरित किए गए गैस कनेक्शनों की विस्तृत समीक्षा की।
समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को बताया कि 2016 से उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं और अभी तक 110402 कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। हालांकि, इनमें से 101 गैस कनेक्शनों की रिफिलिंग नहीं कराई गई है। इन कनेक्शनों में से 51 आईओसी, 50 बीपीसीएल और 6 एचपीसीएल कंपनियों के हैं।
जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को यह निर्देश दिए कि वे यह जांच करें कि 101 लोग गैस रिफिल क्यों नहीं करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या है तो उसका निदान किया जाए और यदि कोई फर्जी कनेक्शन है तो उसे निरस्त किया जाए। उन्होंने सभी 101 व्यक्तियों से अपील की कि वे अपने कनेक्शन की केवाईसी करवा लें।
बैठक में डीडीओ वेद प्रकाश, डीएसओ तेजबल सिंह, एलपीजी सेल्स के प्रबंधक मयंक कुमार, बीपीसीएल एसओ अश्वनी कुमार आदि उपस्थित थे।
2025-02-14












