अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. इस अवसर पर, जनपद न्यायालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया.
जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, श्रीकांत पाण्डेय, ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के नुकसान को रोकने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि मानव की सभी आवश्यकताएं प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पर्यावरण से ही पूरी हुई हैं, लेकिन मानव हस्तक्षेप के कारण पर्यावरण में नकारात्मक बदलाव आ रहे हैं, जिससे पृथ्वी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए अपने घरों में एक-एक पौधा लगाने की अपील की.
इस कार्यक्रम में परिवार न्यायालय न्यायाधीश श्रीमती नीना अग्रवाल, सिविल जज (सी.डि.)-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शचि शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम, सिविल जज (सी.डि) झझंरवींद्र देव मिश्र, और न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, कर्मचारियों और पराविधिक कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपण किया. इसके अतिरिक्त, सभी गणमान्य व्यक्तियों ने न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर साफ-सफाई की.
2025-06-06













