केयर कॉलेज में विश्व पैरामेडिकल दिवस का शानदार आयोजन

हरिद्वार के बहादराबाद स्थित केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व पैरामेडिकल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजकुमार शर्मा, डायरेक्टर प्रीतशिखा शर्मा, और एडिशनल डायरेक्टर शुभांगिनी शर्मा ने किया। मेट्रो हॉस्पिटल के जेपी जुयाल, डॉ. संदीप सिंह, और कैलाश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और डिबेट प्रतियोगिता में भाग लिया, और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
शांतिकुंज में तीन दिवसीय पावन गुरुपूर्णिमा महापर्व का शुभारंभ

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महापर्व का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन जनजागरण रैली निकाली गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु, साधकगण, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शांतिकुंज के कार्यकर्त्ता शामिल हुए। गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। सायंकाल ‘एक शाम गुरुवर के नाम’ कार्यक्रम में गायत्री विद्यापीठ के बच्चों और शांतिकुंज कार्यकर्त्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
प्रेमनगर आश्रम में बहेगी गुरु-शिष्य की प्रेम-गंगा
हरिद्वार के ज्वालापुर रोड स्थित प्रेमनगर आश्रम में 09 और 10 जुलाई को नीलकंठ महादेव गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं आध्यात्मिक पत्रिका निखिल मंत्र विज्ञान, जोधपुर के तत्वावधान में पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद (डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली) एवं माता भगवती की दिव्य छत्रछाया तथा पूज्य गुरुदेव श्री नन्द किशोर श्रीमाली के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी विजय कुमार झा के अनुसार, गुरुदेव नन्द किशोर श्रीमाली जी शिष्यों को गुरु दीक्षा के साथ-साथ नीलकंठ महादेव महादीक्षा प्रदान करेंगे। मनोज भारद्वाज, अशोक खुराना, शैलेन्द्र शैली, संजय डोगरा, मनु शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता महोत्सव की तैयारी में लगे हैं।
सच्चा स्नेह रखने वालों को भगवान अवश्य ही मिलते हैं-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परम अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में श्रीमद्भागवत की अमृतवाणी का प्रवाह किया। उन्होंने कहा कि सच्चा स्नेह रखने वालों को भगवान अवश्य ही मिलते हैं। भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया। श्रीगुरुमंडल पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप ने भी भक्तों को आशीर्वचन दिए। ट्रस्ट की ओर से फल तथा खीर प्रसाद का भोग लगाया गया।
लघु व्यापारियों ने की कांवड़ मेला क्षेत्र में कारोबार करने की अनुमति देने की मांग

लघु व्यापारियों ने कांवड़ मेला क्षेत्र में कारोबार करने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में मेयर किरण जैसल को ज्ञापन दिया। मेयर किरण जैसल ने लाइसेंस धारक लघु व्यापारियों को मेला क्षेत्र में कारोबार की अनुमति दिए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में कमल सिंह, मोनू तोमर, तस्लीम अहमद, फूल सिंह, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
पुलिस ने शिवभक्तों से की छोटी-छोटी बातों पर आक्रामक ना होने की अपील
हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ लेने आ रहे शिव भक्तों से छोटी-छोटी बातों को लेकर आक्रामक न होने की अपील की

कांवड़ पटरी मार्ग पर रेहड़ी की टक्कर लगने से गंगाजल गिरने पर हुए विवाद के बाद यह अपील जारी की गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और कांवड़ियों को पुनः गंगाजल भरने के लिए हरकी पैड़ी भेजा।












