कांवड़ मेला 2025: डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Listen to this article

हरिद्वार, 11 जुलाई 2025: कांवड़ मेला 2025 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने आज हर की पैड़ी, हरिद्वार में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
डीजीपी दीपम सेठ का हरिद्वार आगमन मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए था। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने मिलकर मां गंगा का पूजन किया और सफल एवं शांतिपूर्ण मेले की कामना की।