हरिद्वार के निजी अस्पताल में तोड़फोड़, डा. महेंद्र राणा ने की निंदा

Listen to this article

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड सरकार के पूर्व बोर्ड सदस्य और आरोग्य मेडिसिटी के संस्थापक, डॉ. महेंद्र राणा ने हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय और अस्वीकार्य बताया।

​डा. राणा ने कहा कि ऐसी हिंसक घटनाएं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को बाधित करती हैं। उन्होंने इसे स्वास्थ्य संस्थानों की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन भी बताया।

​डॉ. राणा ने सरकार से दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रशासन से अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी अपील की। उन्होंने आम जनता से स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति सम्मान दिखाने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि अस्पताल सभी के लिए सुरक्षित रहें।