हरिद्वार: सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर सोसाइटी (रजि0) हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अम्बरीश कुमार रस्तोगी ने की और इसका संचालन महामंत्री पंडित गोपाल कृष्ण बडोला ने किया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महामंत्री बडोला ने बताया कि सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन हो गया है, जिस पर सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की। वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर गुप्ता ने एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन का सुझाव दिया, जबकि ब्रज भूषण विद्यार्थी ने सोसाइटी को सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
सोसाइटी के अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी ने सरकार से संस्था के लिए जगह आवंटित कराने की दिशा में काम करने की बात कही और सभी सदस्यों से इसमें सहयोग की अपील की। पूर्व पार्षद विजय शर्मा और श्रवण गुप्ता ने नवंबर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैय्यर ने सुझाव दिया कि सोसाइटी को सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए और बुजुर्गों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल ने संस्था के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और होर्डिंग लगाने का सुझाव दिया। कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, महेंद्र अरोड़ा, अशोक गिरी और अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए।
बैठक में महेश पंजवानी, डॉ. विपिन प्रेमी, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, महेश दास, विदेश कुमार गुप्ता, मुकेश भार्गव, हरिश सेठी, विनोद कुमार, विजय बंसल, उपेंद्र मेहता, सुरेश भाटिया, जगदीश लाल पाहवा, पुष्पेंद्र झा, रामचंद्र आहूजा, दुर्गेश बर्मन, देवेंद्र कुमार मेहता, उपेंद्र कुमार सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।














