“जाणता राजा” के माध्यम से जीवंत होगी हिंदवी स्वराज्य की गौरवगाथा
गाजियाबाद में “जाणता राजा” महानाट्य की तैयारियां तेज
गाजियाबाद। विश्व के सबसे बड़े ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैय्या जी ने सनसिटी, गाजियाबाद स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ कार्यक्रम संयोजक विनय चौधरी एवं आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मंच, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग तथा स्वयंसेवक प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
उल्लेखनीय है कि 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह महानाट्य छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और हिंदवी स्वराज्य की गौरवगाथा को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।










