उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार : धामी”

Listen to this article

धर्म, संस्कृति और विकास के संगम से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन में संत-महात्माओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जीवन के उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने संत समाज को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है तथा अयोध्या, काशी, महाकाल और केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थलों का विकास इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने बताया कि राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और भू-कानून लागू किए गए हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति के अध्ययन हेतु दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज तथा हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संत समाज से राज्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद देने का आग्रह किया।