हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के ‘स्वच्छ और सुंदर हरिद्वार’ के संकल्प का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में साफ-सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इस अभियान की खास बात यह है कि संबंधित क्षेत्रों के अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, जबकि जिलाधिकारी स्वयं पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य जनपद को पूरी तरह क्लीन और एक मॉडल जिले के रूप में स्थापित करना है।
2025-12-17












