देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन द्वारा शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश के तहत कुंभ मेले और विभिन्न जनपदों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
सचिव शैलेश बगौली द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अविलंब अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही, कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह फेरबदल आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से टिहरी जैसे महत्वपूर्ण जनपद में अब श्रीमती श्वेता चौबे कमान संभालेंगी, जबकि योगेंद्र सिंह रावत कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे।













