हरिद्वार: करौली शंकर महादेव का श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। अखाड़े के पदाधिकारियों और संत समाज ने विधि-विधान से यह प्रक्रिया पूरी की। वक्ताओं ने करौली शंकर महादेव को योग और आध्यात्मिक विज्ञान का संवाहक बताया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और देश भर से आए प्रमुख संतों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। करौली शंकर महादेव ने इस जिम्मेदारी को सेवा के माध्यम से समाज को समर्पित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन से कोठारी राघवेंद्र दास,सूर्यांश मुनि ,कोठारी गोविंद दास,श्रीपंचायती निर्मल अखाड़ा श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह,महंत जसविंदर सिंह शास्त्री,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद,महामंडलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश,महंत बाबा बलराम दास हठयोगी ,महामंडलेश्वर चंद्रमुनि,महामंडलेश्वर योगेंद्रानंद,महामंडलेश्वर सुरेश मुनी,मुकामी महंत स्वामी देवानंद महाराज,महंत सोहन दास,महंत अमर दास,महंत सोहन दास दयाकला पंजाब,महंत बुध दास,महंत रामशरण दास,मुख्य सेवादार नितिन दास,डा.उमेश सचान,अनिरूद्ध शर्मा,शैलेश भाई, बम्मा भाई,राम मुनि महाराज,महंत दुर्गादास,रविदेव शास्त्री,महंत दिनेश दास,महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत दुर्गेशानन्द सरस्वती,म.मं.प्रबोधानन्द महाराज,स्वामी जगत स्वरूप दास महाराज,डा.दयामूर्ति महाराज,रामतीर्थ महाराज,गुरूमीत सिंह महाराज,महंत जीत सिंह,महंत जमुना दास,स्वामी प्रेमानन्द महाराज,बलराम मुनि महाराज,महंत मोहन सिंह,रामविशाल दास महाराज,आचार्य चन्द्रभूषण,म.मं.स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज,महंत बलवन्त सिंह,महंत रघुवीर दास,महंत सूरज दास,महंत दमोदर शरण,अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती,उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, अनिरूद्ध भाटी,विनित जौली,अशोक शर्मा,परमिन्दर सिंह गिल,मुकुल पाराशर,गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम,विष्णुदत्त राकेश समेत देशभर से आये संतजन,भक्तजन उपस्थित रहे।













