कुंभ 2027 की तैयारियों को परखेंगे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Listen to this article

कल हरिद्वार में स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक

प्रेस क्लब हरिद्वार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

हरिद्वार :  01 अप्रैल, 2026

​उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन गुरुवार, 02 अप्रैल को हरिद्वार के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का जायजा लेंगे और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

निरीक्षण और जन-संवाद का पूरा कार्यक्रम

​मुख्य सचिव का यह दौरा सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • निर्माण कार्यों का जायजा (10:00 AM – 01:00 PM): हरिद्वार पहुँचते ही मुख्य सचिव कुंभ मेला-2027 के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वह मौके पर जाकर गुणवत्ता और समयसीमा को परखेंगे।
  • प्रेस क्लब में प्रतिभाग (01:00 PM – 02:00 PM): स्थलीय निरीक्षण के बाद वह हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • हितधारकों के साथ बैठक (03:00 PM – 04:00 PM): सीसीआर भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में गंगा सभा, व्यापार मंडल, होटल एवं धर्मशाला संचालक और टूर-ट्रैवल्स के प्रतिनिधियों से कुंभ की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
  • अधिकारियों के साथ समीक्षा (04:00 PM – 05:00 PM): अंत में, मुख्य सचिव सभी संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की आधिकारिक समीक्षा करेंगे।

मेलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

​मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने इस दौरे को गंभीरता से लेते हुए कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने विभागों की अद्यतन (Updated) सूचनाओं के साथ निरीक्षण और बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।