भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल 2026 को जनपद देहरादून में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम है। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयुक्त गढ़वाल मंडल के आदेशानुसार, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के पांच प्रशासनिक अधिकारियों को वीवीआईपी ड्यूटी हेतु देहरादून के लिए अवमुक्त कर दिया है। इन अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी प्रशासन फिंचाराम चौहान, डिप्टी कलेक्टर एवं विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी लक्सर सौरव असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती कुसुम चौहान और उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे वीवीआईपी कार्यक्रम की समाप्ति तक देहरादून में ही तैनात रहेंगे और 11 अप्रैल 2026 की शाम तक अपनी योगदान आख्या जिलाधिकारी देहरादून को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
2026-04-11













